Free Fire Best Guns: नवंबर 2021 तक उपलब्ध 5 धमाकेदार गन, सभी रेंज की फाइट के लिए शानदार

 TOP 5 BEST GUNS IN FREE FIRE: फ्री फायर में शॉर्ट, लॉन्ग और मिड रेंज फाइट के लिए सबसे अच्छे गन्स की लिस्ट हम अपने इस आर्टिकल में बताने वाले हैं। इन गन्स की डैमेज, स्पीड और एबिलिटी काफी बढ़िया है। आइए हम आपको इन सभी वेपन्स के बारे में बताते हैं।


Free Fire एक पॉपुलर बैटल रॉयल गेम है। इस गेम के इन-गेम आइटम्स यूजर्स को काफी पसंद आते हैं लेकिन अगर आपको गेम जीतना है तो एक अच्छे गन की जरूरत पड़ेगी। फ्री फायर में बहुत सारे शॉटगन्स, असॉल्ट राइफल, एसएमजी मौजूद हैं। कुछ गन प्लेयर्स के लिए काफी फायदेमंद होती है वहीं कुछ उतनी ज्यादा नहीं होती। आइए हम आपको कुछ बेस्ट Free Fire Guns के बारे में बताते हैं। Also Read - Free Fire या PUBG Mobile नहीं, इस मोबाइल गेम ने की दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई

AWM


AWM फ्री फायर में एक बोल्ट एक्शन स्नाइपर राइफल है। इस बंदूक में एक प्रभावशाली डैमेज क्षमता है और यह एक ही शॉट से दुश्मनों को खत्म कर सकती है। अविश्वसनीय स्पीड के साथ इसमें 90 हिट पॉइंट की औसत डैमेज क्षमता होती है। प्लेयर्स लॉन्ग-रेंज बैटल्स में इस गन का इस्तेमाल करके आसानी से अपने दुश्मनों को खत्म कर सकता है। Also Read - Free Fire में शुरू हुआ Booyah Day Login इवेंट, हर दिन मिलेगा फ्री रिवॉर्ड

GROZA


Groza भी एक ऐसा वेपन है, जिसका इस्तेमाल करके गेमर्स आसानी से अपने दुश्मनों का सफाया कर सकते हैं। इसे इस गेम के क्लोज-रेंज बैटल के लिए सबसे खतरनाक हथियार माना जाता है। गेमर्स इस बंदूक का इस्तेमाल करके 3-4 हिट में दुश्मनों को गिरा सकता है। इस गन का इस्तेमाल करके गेमर्स मिडरेंज में भी काफी फायदा उठा सकते हैं। Also Read - Free Fire Max में इन 3 तरीकों से पा सकते हैं कई धांसू कैरेक्टर्स, 'Otho' को मुफ्त पाने का आज आखिरी दिन

M1887


यह सबसे अच्छे शॉटगन्स में से एक है। हरेक हिट्स में इस गन का डैमेज सबसे ज्यादा होता है। यह गन एक शानदार armor penetration के साथ भी आता है, जिसे गेमर्स किसी अच्छे कैरेक्टर्स के साथ इम्प्रूव भी कर सकते हैं। इस हथियार में प्रति राउंड दो शॉट होते हैं जिसमें किसी भी अतिरिक्त अटैचमेंट के लिए कोई जगह नहीं होती है। इस गन को सिर्फ शॉर्ट-रेंज में ही इस्तेमाल करना चाहिए। यह गन एक शॉट में दो दुश्मन को भी गिरा सकता है।

AK


Free Fire में AK सबसे अधिक इस्तेमाल की जाने वाली असॉल्ट राइफल है। इसे ओपन लूट के जरिए पाया जा सकता है। इस गन का फायर रेट काफी अच्छा है और यह सभी रेंज की बैटल में दुश्मनों को मारकर गिरा सकती है। गेमर्स आसान किल हासिल करने के लिए AK का इस्तेमाल क्लोज और मिड-रेंज कॉम्बैट के लिए कर सकते हैं।

M1873


हमारी इस लिस्ट में आखिरी गन का नाम M1873 है। यह एक पिस्टल है, जो जो फ्री फायर में एक-टैप शॉट के लिए सबसे अच्छी है। इसमें 94 हिट पॉइंट्स का बेस डैमेज है, जो दुश्मनों को तुरंत मार गिराने में सक्षम है। यह गन 75 की एक इफेक्टिव स्पीड ते साथ आता है।


Post a Comment

Previous Post Next Post