GARENA FREE FIRE में BOOYAH DAY 2021 इवेंट्स जल्द ही शुरू होने वाला है। इस इवेंट में प्लेयर्स कई सारे रिवॉर्ड जीत सकते हैं। प्लेयर्स को PAN - BOOYAH DAY 2021 से लेकर LEON अवतार तक फ्री में पा सकते हैं।
Free Fire में कॉस्मेटिक आइटम्स की बड़ी रेंज मिलती है, जिसे प्लेयर्स काफी पसंद करते हैं। इन आइटम्स के लिए प्लेयर्स को डायमंड खर्च करने होते हैं, लेकिन सभी प्लेयर्स ऐसा नहीं कर सकते। चूंकि डायमंड खरीदने के लिए प्लेयर्स को असली पैसे खर्च करने होते हैं, इसलिए वह हमेशा दूसरे तरीकों की तलाश में रहते हैं, जिनकी मदद से विभिन्न आइटम्स को फ्री में हासिल किया जा सके। हाल में ही गरीना ने BOOYAH DAY पर आधारित विभिन्न इवेंट्स जारी किए हैं, जिसमें प्लेयर्स को कई सारे रिवॉर्ड्स मिलेंगे। Also Read - Free Fire में फ्री मिलेगा नया Otho कैरेक्टर, जानिए एबिलिटी और पाने का तरीका
इनमें से कुछ के लिए डेवलपर्स ने टीजर भी जारी किए हैं। इसके अतिरिक्त आने वाले इवेंट में प्लेयर्स BOOYAH DAY 2021 पैन स्किन जीत सकते हैं। आइए जानते हैं प्लेयर्स को इसके लिए क्या करना होगा। Also Read - Free Fire Redeem Codes November 14: ये कोड्स दिलाएंगे फ्री Pumpkin Flames वेपन लूट क्रेट
FREE FIRE में कैसे मिलेंगे रिवॉर्ड्स
गरीना डेवलपर्स ने गेम के अपकमिंग इवेंट्स की कुछ जानकारियां दी है। आइए जानते हैं आने वाले दिनों में प्लेयर्स को क्या कुछ नया मिलेगा। Also Read - Free Fire Redeem Codes: इस साल भारतीय सर्वर के लिए रिलीज हुए सभी रिडीम कोड्स
PLAYTIME CHALLENGE
(17 नवंबर से 23 नवंबर तक)
इस इवेंट में यूजर्स को Free Fire गेम खेलने के लिए रिवॉर्ड्स मिलेंगे। इसमें रिवॉर्ड्स निश्चित समय तक गेम खेलने पर मिलेगा। बता दें कि प्लेयर्स को 50 मिनट गेम खेलने पर Gold Royale Voucher वाउचर, 100 मिनट गेम खेलने पर Booyah Slasher और 200 मिनट गेम खेलने पर Grenade – BOOYAH DAY 2021 मिलेगा। चूंकि यह इवेंट कई दिनों तक चलेगा, ऐसे में प्लेयर्स आसानी से यह टास्क पूरा कर सकते हैं।
PLAY WITH LEON (20 नवंबर)
20 नवंबर को प्लेयर्स Leon फ्री में हासिल कर सकेंगे और हर कोई इसके लिए इवेंट इंटरफेस से क्लेम कर सकता है। इस इवेंट में प्लेयर्स को नए कैरेक्टर के साथ निश्चित संख्या में मैच खेलने होंगे। बता दें कि Leon के साथ एक गेम खेलने पर प्लेयर्स को 100x Memory Fragments (Leon) मिलेंगे, 3 गेम खेलने पर 7D Bounty Token Play Card मिलेगा और 5 गेम खेलने पर Leon अवतार मिलेगा।
विकेंड पर BOOYAH (20 नवंबर से 21 नवंबर)
यह इवेंट 20 नवंबर से 21 नवंबर तक चलेगा और इसमें प्लेयर्स को एक निश्चित संख्या में फ्री फायर मैच जीतने होंगे। इस टास्क को पूरा करने के बाद प्लेयर्स को BOOYAH Day 2021 Pan स्किन और दूसरे रिवॉर्ड्स मिलेंगे। एक बार Booyah तक पहुंचने पर प्लेयर्स को 10x BOOYAH Dice, 3 बार Booyah पर 20x BOOYAH Dice, 5 बार Booyah पर Pan - BOOYAH DAY 2021 और 7 बार Booyah पर 1x Weapon Royale Voucher और 1x Incubator Voucher मिलेगा।